Home मुख्य प्रेमिका की आपत्तिजनक फ़ोटो खींच कर करता रहा ब्लैकमेल। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 22, 2017

प्रेमिका की आपत्तिजनक फ़ोटो खींच कर करता रहा ब्लैकमेल। Voice of Darbhanga

IMG_20170623_061128

दरभंगा: प्रेम जैसे पवित्र रिश्ते को आजकल लोग कलंकित करने में जरा भी पीछे नही हटते। घृणित मामले भी सामने आते रहते हैं जहाँ हवस की भूख को प्रेम का नाम दे दिया जाता है। ऐसे ही एक मामले में जाले थाना क्षेत्र में एक सनकी प्रेमी ने प्रेम संबंध को कंलकित कर दिया। उसने अपनी प्रेमिका की अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर प्रेमिका को जहां इच्छा वहां बुला लेता था और प्रेमिका भी डर से चली आती थी। धीरे-धीरे प्रेमी व चंद्रदीपा गांव निवासी मो. खुशनवाज का हौसला बढ़ता चला गया। शारीरिक सुख के बाद उसकी संपत्ति का भी उपभोग करने लगा। उसके एक इशारे पर प्रेमिका अपने घर से रुपये चुरा कर देना शुरू कर दी। इसके बाद उसका मन और बढ़ गया। उसे अपने घर से जेवरात लाने को कहा। लेकिन, प्रेमिका ने उसकी इस मांग को मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका से कहा कि जब तुम अपने घर से जेवरात नहीं ला सकती हो तो तुम हमारे तीन दोस्तों को खुश कर दो। इसके बाद प्रेमिका की हालत खराब हो गई। जिससे वह प्रेम करती थी वह उसके तन को लूटने के बाद अपने दोस्तों को परोसना चाह रहा था। काफी मंथन के बाद उसने अपने प्रेमी के चंगुल से निकलने का निर्णय लिया। सारी दस्तान पहले उसने अपने परिजन को बताया इसके बाद वह थाना आकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के उसके घर पर छापेमारी की। लेकिन, वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

Share

Leave a Reply