Home मुख्य पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ के बाद वाहन चोर गिरोह का उद्भेदन। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 22, 2017

पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ के बाद वाहन चोर गिरोह का उद्भेदन। Voice of Darbhanga

IMG_20170623_061944दरभंगा: जिले मोटरसाइकिल चोरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि इसको लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन करना पड़ा. पुलिस को आज जाले थाना अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गये तीन लोगों के मोटरसाइकिल जांच की गई तो गाड़ी पर नम्बर था इसी नम्बर का दूसरा मोटरसाइकिल भी पुलिस को मिला. इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि पकड़े गए मोटरसाइकिल जिसका नम्बर बीआर30 के 8283 का जब अनुसंधान किया गया तो वह पुपरी-सीतामढ़ी के परसौनी चैनपुर के रहने वाले आशा नारायण सिंह के पुत्र अनिल कुमार सिंह का निकली. जबकि अनिल कुमार सिंह के पास इसी नम्बर की गाड़ी जो उन्होंने खरीदी थी वह उनके पास मौजूद थी. जिसे पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस को अपने अनुसंधान में पता चला कि गाड़ी मालिक भाई सुनील कुमार एवं पकड़ाये तीनों व्यक्ति एक गिरोह बनाकर मोटरसाइकिल एवं ट्रैक्टर चोरी करके बेचा करते थे. पकड़े गये अभियुक्तों की निशानदेही पर मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र से टैक्टर की बरामदगी की गई थी. अनुसंधान के क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इस गिरोह द्वारा दरभंगा एवं आस-पास से कई मोटरसाइकिल चोरी की गई है, तब पुलिस ने इस कांड में जेल भेजे गए प्राथमिकी अभियुक्त सुनील कुमार को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है. वहीं मोटरसाइकिल के साथ सीतामढ़ी के संतोष  कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. पुसिल इस सिलसिले में कई जगहों पर छापामारी कर रही है.

Share

Leave a Reply