
थाना के सामने से बाइक चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: घनश्यामपुर थानाक्षेत्र में चोरों का हौसला लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल में हुई चोरी की कई घटनाओं के बाद अब चोरो का हौसला इतना बढ़ गया है कि थाना के सामने से भी बाइक चोरी करने में परहेज नही करते। थानाक्षेत्र के असमा गाँव निवासी राम नारायण यादव की डिस्कवर बाइक गुरूवार को थानाचौक से चोरी हो गयी। श्री यादव थान चौक के पास बाइक लगा कर वहीँ एक मरीज के साथ निजी क्लीनिक में अंदर गये। कुछ ही देर बाद बाहर आये तो बाइक नदारद थी।अपने स्तर से खोजबीन करने पर जब कुछ पता नही चल पाया तो श्री यादव ने थाने में इसकी लिखित शिकायत दी।

