Home मुख्य ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दम्पति घायल, बच्ची की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 22, 2017

ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दम्पति घायल, बच्ची की मौत। Voice of Darbhanga

IMG_20170621_055607

दरभंगा: पतोर ओपी क्षेत्र के होरलपट्टी पेट्रोल पंप के समीप लहेरियासराय-बहेड़ी मुख्य पथ पर गुरुवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उनकी आठ माह की बच्ची की मौत हो गई। घायल दंपती को डीएमसीएच में इलाज के लिए भ‌र्त्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर व बाइक को जब्त कर ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पतोर ओपी के एसआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थानाक्षेत्र के लदौर गांव के मिश्री शर्मा के पुत्र बिजली शर्मा (35) व उसकी पत्नी गुड़िया देवी(33) के रूप में की गई है। आठ महीने की पुत्री फुलटुस था। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने फुलटुस कुमारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल पति-पत्नी का इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाईकिल सवार बिजली शर्मा अपनी पत्नी व आठ महीने की बच्ची को लेकर लहेरियासराय की ओर से आनंदपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच आगे से आ रही गाड़ी से बचाव के क्रम में मोटरसाईकिल का संतुलन खो बैठा और इसी बीच पीछे से आ रही ट्रैक्टर के चपेट में आ जाने से मोटरसाईकिल पर सवार तीनों बुरी तरह घायल हो गए। एपीएम थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक ने बताया कि ट्रैक्टर व मोटरसाईकिल को जब्त कर लिया गया है। ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share

Leave a Reply