
डीएमसीएच में बॉयोमेट्रिक से बनेगी हाजरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: डीएमसीएच से गायब रहने वाले डॉक्टरों पर अब लगाम लगेगी। अब इनकी हाजिरी बायोमेट्रिक से बनेगी। इसके पूर्व ऐसे डॉक्टरों पर लगाम लगाने के लिए विभागों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बायोमेट्रिक मशीन हर विभाग में लगेगी। प्रत्येक डॉक्टर तयशुदा समय पर आकर बायोमेट्रिक मशीन से हाजरी बनाएंगे। यह सिस्टम मेडिसीन, गायनिक, इमरजेंसी, ओपीडी, सर्जरी, हड़डी, शिशु, आंख, इएनटी, दंत, रेडियोलॉजी, फिजियोलॉजी, एनाटॉमी, बायोकेमेस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी, क्लिनिकल पैथोलॉजी, एआरटी, एफएमटी, रक्त अधिकोष समेत अन्य विभागों में लगेगा। इनकमिंग के समय डॉक्टरों को अपने अपने विभागों के इस सिस्टम में हाजरी बनानी होगी। तय समय पर भी आउट गोइंग के मौके पर इस सिस्टम में भी अंगूली लगानी पड़ेगी। इसके बाद ही उन डॉक्टरों की ड्युटी पूरी मानी जाएंगी। अगर ड्युटी के आठ घंटों में कमी पाई जाएंगी तो, ऐसे डॉक्टरों पर कार्रवाई होगी। डॉक्टरों की ड्यूटी के इस सिस्टम को सीधे नेट से जोड़ा जाएंगा। इसी के आधार पर मासिक वेतन का भुगतान होगा।

