Home मुख्य स्टुडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना में लापरवाही बरतने वाले प्रबंधकों पर होगी प्राथमिकी। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 23, 2017

स्टुडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना में लापरवाही बरतने वाले प्रबंधकों पर होगी प्राथमिकी। Voice of Darbhanga

IMG_20170624_061935

दरभंगा: स्टुडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना के प्रगति पर असंतोष जताते हुए जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बैंक प्रबंधकों पर प्राथमिकी तक दर्ज कराने की चेतावनी दी. समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेदकर सभागर में जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति (डी0सी0सी0) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डी0एल0आर0सी0) की बैठक आहूत की गई. जिलाधिकारी ने कहा कि स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड के जरिए विद्यार्थियों को लोन देने में लापरवाही बरतने वाले बैंकों के प्रबंधकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना सरकार के सर्वोच्च प्राथमिकता सूची में है. अतएव इसमें किसी भी प्रकार की कोताही अनियमितता की शिकायत को काफी गंभीरता से लिया जाएगा. शिकायत के प्रमाणित होने पर संबंधित दोषी शाखा प्रबंधक पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. उन्होनें अबतक के स्थिति से असंतोष जताया. उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक को सभी बैंको के शाखा प्रबंधकों के लिए सेमिनार आयोजित कर इस योजना के बार में विस्तार से जानकारी देने का निदेश दिया. बैठक से अनुपस्थित रहने वाले बैंक के प्रतिनिधियों के विरूद्ध कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई करने हेतु आर0बी0आई0 को पत्र देने का भी निदेश दिया गया. बैठक में जीविका, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित ऋणों पर विस्तार से समीक्षा की गई. नीलामपत्रवाद के अंतर्गत 15 जूलाई को प्रखण्ड, अनुमण्डल एवं जिला स्तर पर नीलाम पत्र पदाधिकारियों एवं बैंको के प्रतिनिधियों के बीच रजिस्टर 09 एवं 10 का मिलान करवाने का निदेश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया. ताकि बड़े ऋण डिफाल्टर के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.  उक्त बैठक में हायाघाट के विधायक माननीय अमरनाथी गामी, कुशेश्वरस्थान के माननीय विधायक शशि भूषण हजारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक जी0एन0 चौधरी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, आर0बी0आई0 के प्रतिनिधि, विभिन्न बैंको के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे. श्री  गामी बैंकों के विभिन्न लोन के योजनाओं के फिस्सडी होने पर काफी नाराजगी जताते हुए कहा कि बैंकों के लापरवाही के कारण सरकार की योजनाओं धरातल पर नही उतर पा रही हैं और आमजनों को लाभ नही मिल पा रहा है। इससे सरकार की बदनामी होती है। अतः इसे वे गंभीरता पूर्वक लेते हुए मुख्यमंत्री को अवगत करवाएंगे।

Share

Leave a Reply