Home मुख्य ट्रक की ठोकर से टेम्पु चालक गंभीर रूप से घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 24, 2017

ट्रक की ठोकर से टेम्पु चालक गंभीर रूप से घायल। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1498322815083केवटी: दरभंगा जयनगर मुख्य सड़क मार्ग एनएच 105 पर  थानाक्षेत्र के पाराडीह चौक के समीप ट्रक ने टैम्पू को ठोकर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना में टैम्पू चालक अल्लपट्टी मोहल्ला निवासी फूलचन्द यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. वही टैम्पू पर सवार कटहलवाड़ी मोहल्ला निवासी रंजय प्रसाद घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल टैम्पू चालक को सीएचसी केवटी मे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए डीएमसीएच रेफरकर दिया गया. बताया जाता है कि ट्रक नंबर बीआर 01जीसी-0479 कलुआही से रैक प्वांइट दरभंगा जा रहा था. इसी बीच उक्त चौक पर टैम्पू रोककर सवारी बैठाने के क्रम में पीछे से ठोकर मार दिया. स्थानीय लोगों व चौकीदार ने घायलो को सीएचसी मे भर्ती कराया. घटना कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर दोनों वाहनों को अपने कब्जा में लेते  हिरासत में ले लिया.

Share

Leave a Reply