
जरूरतमंदों को बैंक से नहीं मिल रहा है ऋण : गामी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक जिलाधिकारी डॉ. चन्दशेखर सिंह की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में आहुत की गई. बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अमरनाथ गामी ने डेयरी उद्योग, मस्त्य पालन एवं पशुपालन हेतु जरूरतमदों को ऋण देने में बैंकों के द्वारा आना-कानी एवं मनमानी किये जाने मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया. उन्होंने बैंकों के द्वारा बीमा नहीं कराये जाने का बहाना बनाकर जरूरतमदों को ऋण नहीं दिये जाने की भी बात कही. उन्होंने उजैना बाजार बहेड़ी में नये बैंक शाखा खोले जाने की बात कही. श्री गामी ने कहा कि बिहार सरकार विभिन्न योजनाएं ल रही हैं स्टूडेंट एवं युवाओं केलिए ताकि उन्हें पढ़ाई एवं नौकरी तथा व्यवसाय में आर्थिक मदद मिले। पर बैंकों के लापरवाही से योजनाओं को धरातल पर लाना मुश्किल होगा. इसकी शिकायत वे मुख्यमंत्री तक करेंगे। इस मौके पर उनकी मांगों को रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि के द्वारा जल्द से जल्द पूरा किये जाने का आश्वासन दिया. बैठक में बैंक प्रबंधक जीएन चौधरी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार आदि मौजूद थे.

