
एक ही रात दो घरों में डकैतो ने की हज़ारो की लूट। Voice of Darbhanga
दरभंगा: सिमरी थाने के हनुमान नगर टोले निवासी दो सहोदर भाइयों दुखा साह व रामनाथ साह के घर शुक्रवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर व मारपीट कर हजारों रुपये नकद लूट लिए। इस संबंध में सिमरी थाने में डाकेजनी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। एएसपी दिलनवाज अहमद ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दस- बारह की संख्या में अपराधियों ने सबसे पहले दुखा साह के घर पर धावा बोला। बदमाशों ने गृहस्वामी की पत्नी रीता देवी व बेटी चांदनी कुमारी को जख्मी पर घर में रखे 5500 रुपये लूट लिए। इसके बाद अपराधियों ने दुखा साह के छोटे भाई रामनाथ साह के घर धावा बोलकर 6000 नकद लूट लिए। घायल मां-बेटी को इलाज के लिए सिहवाड़ा पीएसची में भर्ती किया गया है। दो भाई गरीबी में ¨जदगी काट रहे थे। मशाला बेच कर जीवन यापन करते थे। बदमाशों को इनकी गरीबी पर भी तरस नहीं आया।

