
चलते हुए स्कोर्पियो में दारु के साथ चखना का मजा लेते दो गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार सरकार के शराब बन्दी के बाद शराबी शराब पीने के नये नये तरीका अपना रहे है। इसी क्रम में दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदनगर में पुलिस द्वारा वाहन चेकिग के दौरान एक स्कार्पियो गाड़ी को रोका तो गाड़ी के अंदर का नज़ारा किसी मैखाने से कम नही था , गाड़ी के पीछे की डिक्की में बैठ गाड़ी मालिक न सिर्फ शराब पी रहा था , बल्कि शराब के चखने के रूप में मीट ओर रोटी का भी मज़ा ले रहा था । तत्काल दरभंगा पुलिस ने गाड़ी चालक के साथ गाड़ी मालिक को गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए दोनों लोगो का मेडिकल चेकअप कराया तो दोनों व्यक्ति के खून के सैंपल से शराब पीने की पुष्टि हो गई है। अब पुलिस ने गाड़ी को जप्त कर दोनों को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है । इधर मीडिया से बात करते हुए दरभंगा के एएसपी दिलनवाज़ अहमद ने बताया कि पकड़े गए भगवान जी चौधरी और रमेश कामत दोनों व्यक्ति विशनपुर थाना के पंचोभ गांव के रहनेवाले है और इनके बारे में और जानकारी भी जुटाई जा रही है तत्काल दोनों को शराब पीने के जुर्म में जेल भेज जा रहा है ।

