Home मुख्य खबर का असर: सरकारी गोदाम से शराब चोरी करने वाले गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 25, 2017

खबर का असर: सरकारी गोदाम से शराब चोरी करने वाले गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

IMG_20170625_200654

सौजन्य: अमित कुमार

शनिवार को मीडिया में खबर आयी कि कैसे बिहार के दरभंगा जिले में बिहार स्टेट बेवरेज कारपोरेशन डिपो में चोरों ने टीन के चदरा में लगे जॉइंट के नट बोल्ट को खोलकर शराब की पेटियां चोरी  करने प्रयास किया जा रहा था। लेकिन मकान मालिक सुप्रिया झा की सहासिक कदम से चोरो का चोरी का योजना विफल हो गया और चोरो को खाली हाथ ही भागना पड़ा। दरसल चोरी का अभास होते हो सुप्रिया झा और उनके परिवार के लोग बिना शोर मचाये जब तक खुले शेड तक पहुंचते तब तक चोरो को अभास हो गया और गोदाम के अंदर से एक पेटी निकाला अंग्रेजी शराब को छोड़ कर भाग निकले।

इसके बाद सुप्रिया झा ने इसकी जानकारी अपने पति को दी और उनके पति ने इसकी सूचना दरभंगा पुलिस को दी।  जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आई और 24 घंटो के अंदर ही बिहार स्टेट बेवरेज कारपोरेशन डिपो से पूर्व में चोरी की गई 14 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन चोर को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसे दरभंगा पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है। ये सभी चोर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बरहेत्ता मोहल्ले के रहने वाले है।

Share

Leave a Reply