
मृतक के परिजनों से मिले पप्पू यादव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार को मधेपुरा सांसद एवं जाप केसंरक्षक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव दरभंगा संकल्प कुमार उर्फ सनी कुमार हत्याकांड के जायजा लेने एवं परिजनों से मिलने लहरियासराय स्थित इमामबारी पहुंच कर आर्थिक मदद की और दोनों बहनों के नाम पे पैसा फिक्स कर सादी मे मदद का भरोसा दिए। इस हत्याकांड की जांच एसआईटी से कराने की मांग की और परिजनों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया ।माननीय सांसद के संरक्षक के मौजूदगी एवं इस सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाई सांसद महोदय के साथ-साथ दरभंगा जन अधिकार छात्र परिषद युवा परिषद एवं पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे, जन अधिकार छात्र परिषद के उपाध्यक्ष मोहन कुमार यादव पार्टी के प्रदेश महासचिव गंगा प्रसाद यादव, छात्र के जिला मीडिया प्रभारी केशव सिंह, जिला सचिव मुकेश बिहारी राधेमोहन ,इस्माइल अख्तर प्रदेश महासचिव डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ,प्रदेश महासचिव शुभम सिंह पार्टी के युवा परिषद् के वरिष्ठ नेता के रूप मे प्रदेश महासचिव अभिनेश्वर प्रसाद बिहारी उर्फ़ पुतुन बिहारी ,नगर अध्यक्ष मुकेश महाराज के साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

