
दावते इफ्तार के मौके पर मांगी गई मुल्क के लिए शांति व तरक्की की दुआएं। Voice of Darbhanga
दरभंगा: मुक़द्दस माहे रमजान के आखरी रोजे के मौके पर घनश्यामपुर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष श्री सुधीर कुमार ईश्वर द्वारा उनके आवास पर प्रखंड स्तरीय दावते इफ्तार का आयोजन किया गया।जिसमें प्रखंड के जनप्रतिनिधि,राजनीतिकदल,पदाधिकारी,सहित क्षेत्र के कई आम लोग शामिल हुए रोजेदारों ने मुल्क के लिए शांति व उन्नति की दुआएं मांगी।मुखिया संघ के अध्यक्ष श्री ईश्वर ने कहा कि हम सभी प्रखंड वासी एक दूसरे से मिलकर रहते हैं।हम जाती मतभेद नहीं रखेंगे ईद का त्यौहार आपसी भाईचारा व सौहार्द का संदेश देता है।हम सभी इस पर्व को साथ मिलकर मनाएंगे।मौके पर मौजूद घनश्यामपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ने कहा कि ऐसी दावते एकता का पैगाम देती है।और दावते इफ्तार के माध्यम अमन में विश्वास रखने वाले शांति प्रिय लोग समाज को जागरूक कर भाईचारा का संदेश देते हैं।वही प्रखंड उप-प्रमुख नसर नवाब ने कहा कि भारतीय हर पर्व हम सबका है हम जैसे ईद मनाते हैं वैसे ही दीपावली का पर्व मनाते हैं।और ऐसी दावते एकता व सौहार्द का पैगाम देती है।दावत में इजहार अहमद,सी ओ रंभू ठाकुर,विनोद मिश्र,जनाब उमर अब्दाली,मो० मेराज अनवर,व अन्य कई लोगों ने भाग लिया।

