
ईद को लेकर नगर निगम का दिन के साथ रात में जारी रहा विशेष सफाई अभियान। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा शहर की नयी महापौर वैजंती देवी खेड़िया ने नगर निगम का कार्यभार सँभालते ही शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के प्रति दृढ निश्चयता प्रकट कर रही हैं। इसी के तहत ईद जैसे पर्व के अवसर पर सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। श्रीमती खेड़िया ने वॉयस ऑफ़ दरभंगा को जानकारी देते हुए बताया कि शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाये रखने केलिए लगातार नियमित कचरा उठाव एवं चूना छिड़काव आदि जारी रहेगा। जलजमाव वाले क्षेत्रों से जल निकासी एवं साफ़ सफाई पर योजना बनाने का काम चल रहा है। शहर में नियमित साफ़ सफाई के साथ पर्व त्यौहार के मौक़ों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाता रहेगा। नालों की सफाई बरसात पूर्व हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा और नियमित सफाई भी जारी रहेगी ताकि भारी बारिश में भी शहर का पानी तेजी से निकले। स्वच्छ, सुन्दर और स्वस्थ शहर उनकी प्राथमिकता है और इसमें वे जनसहयोग की भी अपेक्षा रखती हैं।

