Home मुख्य कुशेश्वरस्थान में भाजपा का महासंपर्क अभियान। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 27, 2017

कुशेश्वरस्थान में भाजपा का महासंपर्क अभियान। Voice of Darbhanga

 

कुशेश्वरस्थान: आज गोठानि पंचायत के तारसों ग्राम के बूथ न0 117 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताव्दी महासम्पर्क अभियान के तहत मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा के नेतृत्व में महासम्पर्क अभियान चलाया गया।इस महासम्पर्क अभियान के तहत घर घर जाकर प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदीजी के गरीब कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।उन्होंने इस योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान लोगों से किया।उन्होंने महागठबंधन सरकार की बिफलताओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।उन्होंने कहा की महागठबंधन सरकार में आम लोगों का जीना दुर्लभ हो गया है।इस अभियान में पंचायत अध्यक्ष सागर मुखिया,जीबछ मुखिया,रामचंद्र मुखिया,गंगा मुखिया सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

 

Share

Leave a Reply