Home मुख्य  माँगो को लेकर अवास कर्मचारियों का​ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 27, 2017

 माँगो को लेकर अवास कर्मचारियों का​ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

जाले: मंगलवार को जाले प्रखंड मुखयालय पर आवास कर्मियों द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। इस धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रणजीत कुमार ने किया। श्री कुमार ने धरना को संबोधित करते हुए कहा की आवास कर्मियों के द्वारा प्रखंड से पंचायत स्तर तक का सभी कार्य संपादन करने के वाबजूद विगत पाँच महीनों के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जो निःसंदेह कर्मियों के खिलाफ अवहेलना को दर्शाता है। इस बैठक को जिला संयोजक सह आवास सहायक श्री आलोक रंजन ने संबोधित करते हुए कहा की पञ्च महीनों का मानदेय भुगतान, द्वितीय क़िस्त का ससमय भुगतान तथा अन्य मांगो की पूर्ति होने तक जाले प्रखंड में पदस्थापित सभी आवास कर्मी कार्य स्थगन कर अपना विरोध प्रकट करेंगे। श्री आलोक रंजन ने मुस्लिम भाइयों के महापर्व ईद में भी मानदेय भुगतान नहीं करने के लिए काफी रोष प्रकट किया तथा इसे प्रखंड कार्यालय द्वारा नियोजन कर्मियों के साथ भेदभाव वाली निति बताई। साथ ही जिला उपसचिव श्री आशिष ने भी मानदेय भुगतान तक कार्य स्थगन करने की बात कही है। इस बैठक में कार्यपालक सहायक श्री मनसिज कुमार एबं अवधेश कुमार ने भी सभी मांगो के माने जाने तक इस धरना और सहायकों के बीच अपनी सहमति प्रकट किया। इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रभारी पर्यवेक्षक राजीव रंजन, मो. सदाकत, शिवचंद्र मिश्रा, राम नरेश दास, प्रकाश कुमार, राजीव ठाकुर, मुरारी कुमार शर्मा, रामनाथ यादव, मो. अरमान अंसारी एवं मो. सैय्यद करार हुसैन सहित सभी आवास कर्मी प्रखंड मुख्यालय धरना स्थल पर उपस्थित हुए।

Share

Leave a Reply