Home मुख्य घनश्यामपुर में चोरी की घटना लगातार जारी, बीती रात फिर लाखों की चोरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 27, 2017

घनश्यामपुर में चोरी की घटना लगातार जारी, बीती रात फिर लाखों की चोरी। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: जिले के घनश्यामपुर में चोरों का तांडव एक के बाद एक सामने आ रहा है। पुलिस न तो चोरी को रोक पा रही है और न ही घटना का उदभेदन कर पा रही है जिससे चोरो का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के रसियारी गाँव में सोमवार की देर रात एकबार फिर चोरों ने पुलिस को मात देकर चार घरों में हाथ साफ किया। चंद्रमोहन ठाकुर के घर से 10 हजार नकद राशि के साथ लगभग 1.5 लाख के जेवरात पर किया हाथ साफ किया, वहीँ विनोद ठाकुर के घर से 7300 सौ रूपये नकद राशि के साथ लगभग 70 हजार के जेवरात उड़ाए। दो घर के गृह स्वामी राजचंद्र मिश्र व देवचन्द्र मिश्र घर पर मौजूद नहीं थे जिस कारण चोरी हुए नकद व जेवरात की जानकारी नहीं मिली। बता दें कि चोर घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को लगातार असफलता मिल रही है जो थानाक्षेत्र वासियों के लिए एक चिंता का विषय बन गया है।इससे पहले 30 मई को पुनहद गांव में चोरी की घटना हुई थी जिसमें चार घरों से लगभग 8 लाख तक कि चोरी की गई थी जिसमें एसडी लपीओ सुरेश कुमार ने स्थानीय लोगो के आंदोलन के बाद एक सप्ताह में चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया था। इससे पहले 2 मार्च को भी पुनहद गांव में लगभग 25 लाख की चोरी की गई थी पुलिस सिर्फ सुराग ढूंढने में लगी है और चोर घटना को अंजाम देने पर। इसतरह लगातार बढ़ रही चोरी की घटना और पुलिस को मिल रही असफलता कहीं न कहीं पुलिस के ऊपर भी सवाल जरूर खड़े करती है।

Share

Leave a Reply