
रास्ता विवाद में हुई रोड़ेबाजी में दस पुलिसकर्मी समेत 13 घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी गांव में रास्ता के विवाद में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद जमकर रोड़ेबाजी हुई । मामला शांत करने पहुंचे थाना अध्यक्ष राजन कुमार सहित 10 पुलिसकर्मी एवं दोनों पक्ष के 3 लोग जख्मी हो गए । सभी जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया । स्थिति तनावपूर्ण देखकर कंसी गांव में एवं पीएससी में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। महिला पुलिस भी मौके पर तैनात हैं ।
बताया जाता है कि विनोद चौधरी एवं भोगी मिश्र के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था। 27 जून को रास्ता विवाद में दोनों गुट आमने-सामने आ गए थे जिसे सदर सीओ राकेश कुमार एवं सिमरी थानाध्यक्ष राजन कुमार के नेतृत्व में पहुंची मब्बी और सिंहवाडा पुलिस ने समझा बुझा कर शांत कराया था। 29 जून को जमीन मापी की बात कही गई थी। लेकिन बुधवार को दोनों पक्ष सड़क विवाद के कारण फिर आमने-सामने आ गए । दोनों पक्षो के बीच मारपीट के बाद रोड़ेबाजी शुरू हो गई । जिसमें मामला शांत कर रहे थानाध्यक्ष सहित दस पुलिस कर्मी भी जख्मी हो गए । थानाध्यक्ष राजन कुमार सहित जख्मी पुलिसकर्मी ललन कुमार मंडल, कमलेश यादव, अरुण कुमार दुबे, सर्वजीत कुमार, संजय कुमार उपाध्याय, ललन कुमार राय, अरुण कुमार गुप्ता, रामलाल राय, मदन दास का इलाज पीएचसी में किया गया । प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ प्रेमचंद्र ने जख्मी की हालत ठीक बताया है । थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

