
चार महीनो में दो बाइक के साथ दर्जन भर चोरी की घटनाओं के बाद भी पुलिस खाली हाथ! Voice of Darbhanga
दरभंगा : बेखौफ चोर गिरोह लगातार पुलिस को मात दे कर दे रहे हैं घटना को अंजाम लोगों का भरोसा अब पुलिस पर से उठने लगा है।लगातार पुलिस को मिल रही असफलता से चोरों का मनोबल और बढ़ गया है।हर बार चोर घटना को अंजाम देते हैं और पुलिस प्रशासन सिर्फ आश्वासन देकर निकल जाती है।घनश्यामपुर प्रखंड में पिछले 4 महीनों में 2 बाइक के साथ लगभग 70 लाख की चोरी हुई है 2 मार्च को घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पुनहद गांव में पांच घरो से लगभग 20 लाख की चोरी की गई थी वहीँ 4 मार्च को ही घनश्यामपुर गांव के सेवानिवृत्त अधिकारी गुलाब झा के घर लगभग 25 लाख पर चोरों ने हाथ साफ किया था जिसके बाद 12 मई को थाना क्षेत्र के कसरोर गांव निवासी रिटायर प्रोफ़ेसर चंद्रशेखर झा व विष्णु झा के घर से लगभग 10 लाख की चोरी हुई थी। फिर 13 मई को घनश्यामपुर गांव निवासी विजय राय के घर से बाइक चोरी की गई थी। वहीँ पुनहद गांव में दोबारा 30 मई को पांच घरो में लगभग 8 लाख की पर चोरों ने हाथ साफ किया था। 24 जून को थाना के सामने से बाइक की चोरी हुई। फिर 24 जून को थाना क्षेत्र के रसियारी गांव से चोरों ने लाखों रुपया उड़ाया इस सभी मामले में पुलिस उदभेदन करने में नाकाम रही चोरी के मामले के विरुद्ध शिवनगर घाट से रसियारी मुख्य सड़क और दूसरी बार घनश्यामपुर व तीसरी बार पुनहद में ग्रामीणों ने सड़क जाम किया था और हर बार प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को झूठा आश्वासन देकर मना लिया गया। पुलिस की इस असफलता से ग्रामीण अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं चोर गिरोह अपनी मनमानी कर रहे हैं।

