Home मुख्य दरभंगा में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश हुई नाकाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 28, 2017

दरभंगा में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश हुई नाकाम। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भीगो मोहल्ले स्थित एक आस्था स्थल पर पशु का कटा सिर फेंके जाने से तनाव हो गया। हालांकि, गणमान्य लोगों व पुलिस की सूझबूझ से अप्रिय घटना नहीं हुई।

स्थिति के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। रैप व दंगा नियंत्रण दस्ता के जवान चप्पे-चप्पे में  तैनात कर दिए गए।

प्रशासनिक व सामाजिक पहल पर लोगों ने माना कि यह शरारती तत्वों की करतूत है। बाद में पशु का कटा सिर हटाया गया। पुलिस के सामने आस्था स्थल की सफाई कर पूजा-अर्चना की गई।

बताया गया कि मंगलवार देर शाम मोहल्ले के युवक ने मृत सांप उठाकर आस्था स्थल के पास फेंक दिया, लेकिन, लोगों ने ध्यान नहीं दिया। बुधवार सुबह जब आस्था स्थल के पास गए तो बरामदे पर पशु का कटा सिर देखा। इससे आक्रोश बढ़ गया। लोग हंगामा करने पर उतारू हो गए। मामले को शांत करने की पहल की गई।

दूसरे पक्ष के लोगों ने आश्वासन दिया कि दोषी को खोज कर सजा दी जाएगी। सांप फेंकने वाले के हरकत की भी जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को लेकर उसके घर पर छापेमारी कराई, लेकिन, वह फरार था। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इधर सोशल मीडिया में इस मामले पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल कर माहौल बिगाड़ने वालो पर भी प्रशासन ने सख्ती दिखाने का संदेश दिया तथा यह भी कहा कि ऐसे लोगों को इस घटना के पीछे मानकर कारवाई की जायेगी। हलाँकि इस संदेश के बारे में पता चलते कुछ लोगों ने फेसबुक से पोस्ट आदि डिलीट करने शुरू कर दिए और स्थिति नियंत्रण में है।

Share

Leave a Reply