Home मुख्य दरभंगा: गो-हत्या पर प्रतिबंध, पशु क्रूरता रोकने के लिए समिति का गठन। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 28, 2017

दरभंगा: गो-हत्या पर प्रतिबंध, पशु क्रूरता रोकने के लिए समिति का गठन। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह ने आज  पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक की. साथ हीं समिति का गठन भी किया. समिति क उद्देश्य पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पशु, पक्षियों को क्रूरता से बचाना तथा उन्हें रोग मुक्त करने हेतु उचित चिकित्सा की व्यवस्था सरकारी अस्पतालों की माध्यम से करवाना, चिकित्सा केन्द्र की स्थापना एवं संचालन की व्यवस्था करवाना साथ ही दवा उपलब्ध कराना एवं पशुओं के स्वास्थ्य रक्षार्थ हेतु स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना शामिल है. उन्होंने कहा पशुओं के रक्षार्थ गो-हत्या पर पाबंदी लगाने हेतु जगह-जगह सेमिनार-गोष्ठी एवं इसी प्रकार के अन्य जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करना भी इस समिति का कार्य होगा. गो-हत्या के उद्वेश्य से एक जगह से दूसरे जगह ले जाये जा रहे जानवरों के रोक-थाम हेतु जगह-जगह चेक-पोस्ट लगाने की भी व्यवस्था भी इसके द्वारा की जाएगी. पशु मेला में पशुओं को आराम से रहने, खाने-पीने आदि के उद्वेश्य से मेला समिति के स्तर से उनके लिए सारी व्यवस्था करवाना तथा मालिक द्वारा आना-कानी करने पर उनके लिए अनुशासनिक कार्रवाई इस समिति के द्वारा की जा सकेगी. पशु पालकों द्वारा दुधारू जानवरों पर ज्यादा दूध उतारने की दृष्टि से अनेक प्रकार की अनावश्यक दवाईयों के प्रयोग पर रोक लगाना तथा आॅक्सीन टॉक्सी दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगाना समिति का प्रमुख कार्य होगा. बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत साल में एक बार अप्रैल माह में आम सभा की बैठक आहूत की जानी है. इसके द्वारा सालाना कार्यक्रम का अनुमोदन किया जाएगा. उन्होनें बताया कि पशुओं पर क्रूरता रोकने हेतु इस अधिनियम को लाया गया है. आज की बैठक में कार्यकारणी के सदस्यों का चुनाव किया गया. चयनित सदस्यों के साथ कार्यकारणी की बैठक प्रत्येक तीन महीने पर आहूत की जाएगी. समिति में जिलाधिकारी के अलावा वरीय पुलिस अधीक्षक, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं जिला पशु कल्याण समिति के प्रतिनिधि होगें. आज की बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारणी हेतु चार सदस्यों का चयन आम सभा के सदस्यों के सहमति से किया गया.

Share

Leave a Reply