Home मुख्य लूट की योजना बनाते पुलिस ने तीन को पकड़ा। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 28, 2017

लूट की योजना बनाते पुलिस ने तीन को पकड़ा। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा। बाजार समिति में लूट की योजना बनाते तीन अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया है। हालांकि, तीन लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। बताया जाता है कि दो बाइक से छह अपराधी सवार होकर बाजार समिति पहुंचे। इसके बाद ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी करने लगे। लेकिन, इसी बीच वैज्ञनिक पद्धति से पुलिस को जानकारी मिली की कुछ अपराधी बाजार समिति परिसर में जुटे हैं। आपस में सभी किसी व्यापारी को लूटने की बात कर रहे थे। इसके बाद पुलिस सतर्क हो गई। मब्बी ओपी प्रभारी गौतम कुमार व नगर अवर निरीक्षक महादेव कामत सहित कई पुलिस पदाधिकारी लोकेशन का पता लगाकर छपामारी की। इस दौरान अपाची बाइक पर सवार तीन लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। लेकिन, पल्सर पर सवार तीन अन्य भागने में सफल रहा। इसके बाद पुलिस ने काफी दूर तक पल्सर बाइक का पीछा किया। बावजूद, वह पकड़ में नहीं आया। गिरफ्त में आए सोनू कुमार सहनी भीगो मोहल्ला निवासी राजू सहनी का पुत्र है। वहीं दुसरा गोलु सहनी सुंदरपुर मोहल्ला निवासी राम प्रसाद सहनी का पुत्र है। जबकि, तीसरा मो. सवाब अनवर आजमनगर मोहल्ला निवासी मो. ओवेश अनवर का पुत्र है। एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि सोनू शातिर अपराधी है। उसने दर्जनों घटना को घटना को अंजाम दिया है। विश्वविद्यालय थाना में 13 अप्रैल 2013, 7 मार्च 2016 व सदर थाना में 3 सितंबर 2015 को रंगे हाथ इसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। लूट, डकैती, आर्मस एक्ट आदि कई मामला इस पर दर्ज है। वहीं गोलु विश्वविद्यालय थाना से दो बार जेल जा चुका है। एएसपी ने बताया कि इन लोगों के पास से बरामद बाइक की जांच की जा रही है। बाइक का नंबर प्लेट खुला हुआ पाया गया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों के निशानदेही पर इसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। हलाँकि इनलोगो के पास से कोई हथियार आदि बरामद नही हुए जो कहीं न कहीं आश्चर्य भी पैदा कर रहे हैं कि लूट की योजना बनाने वाले बिना हथियार आदि के ही योजना बना रहे थे!

Share

Leave a Reply