Home मुख्य 16 लाख गबन के आरोपी राईस मिल मालिक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 28, 2017

16 लाख गबन के आरोपी राईस मिल मालिक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा : पैक्स के करोड़ों रूपये का धान लेकर राईस मिल के मालिकों द्वारा अभी तक चावल बनाकर पैक्स को नहीं लौटाये जाने का मामला पूरे राज्य में तूल पकड़ा. इसी को लेकर राज्य सरकार ने भी कुछ दिन पहले एडीजे बिहार को दरभंगा भेज कर प्रमंडलीय स्तर पर एक बैठक कर ऐसे चावल मिलों के मालिकों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने का निर्देश दिया था. जिसमे दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर के एसएसपी व एसपी ने भाग लिया था. इसी के तहत बहादुरपुर के डगरसाम में स्थित सुप्रिया, सरैया राईस मिल के मालिक शैलेन्द्र कुमार झा को बुधवार के रोज गिरफ्तार कर लिया. इन पर 16 लाख 96 हजार रूपये की धान खरीदारी कर पैक्स को नहीं लौटाये जाने का मामला सीपीएम नेता व पैक्स अध्यक्ष श्याम भारती ने दर्ज कराया था. पुलिस ने कोर्ट में हाजिर कर उन्हें जेल भेज दिया. राईस मिल के मालिकों पर आज हुई कारवाई के बाद हड़कम्प मच गया.

Share

Leave a Reply