
स्कोर्पियो की टक्कर से साइकल सवार वृद्ध की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा : दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच 57 पर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महेंद्रा शो रूम के समीप बुधवार की शाम स्कार्पियो से कुचलकर एक अज्ञात वृद्ध की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वृद्ध को कुचलने के बाद स्कार्पियो चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना के बाद विवि थाना पुलिस वहां पहुंची. बताया जाता है कि घटना से गुस्साये लोग कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया था. सड़क जाम के कारण करीब एक घंटा तक एनएच 57 के एक लेन पर यातायात प्रभावित रहा. विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने वृद्ध के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए डीएमसीएच भेज दिया है.

