Home मुख्य कंसी में रास्ता विवाद को लेकर हुई रोड़ेबाजी मामले में 21 को जेल। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 29, 2017

कंसी में रास्ता विवाद को लेकर हुई रोड़ेबाजी मामले में 21 को जेल। Voice of Darbhanga

दरभंगा : सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी गांव में रास्ता विवाद को लेकर गत बुधवार को हुई मारपीट व रोड़ेबाजी मामले में गिरफ्तार सभी 21 आरोपितों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने वीडियो फुटेज देखने के बाद हनुमान मंदिर के पुजारी महेन्द्र मिश्र एवं कलिगांव निवासी गोविन्द झा को जांचोपरांत निर्दोष पाते हुए थाने से ही रिहा कर दिया.
इसके बाद गुरुवार के दोपहर कंसी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. वहीं ग्रामीणों से आवश्यक पूछताछ की. गांव का माहौल समान्य दिखा, लेकिन लोगों में खौफ स्पष्ट नजर आया.
गांव में पुरुष सदस्य नहीं के बराबर नजर आये. जहां-तहां महिला एवं बच्चे ही नजर आया. वहीं कांड संख्या 76/17 के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए वारंट के लिए न्यायायिक प्रक्रिया पूरी की गयी.
न्यायालय के आदेश प्राप्त होते ही सभी आरोपितों के घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी. थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि कानून को हाथ में लेनेवाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जायेंगे.
ज्ञात हो की गत बुधवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट व रोड़ेबाजी हुई थी. इसमें दोनों पक्ष से तीन लोगों सहित सिमरी थानाध्यक्ष राजन कुमार समेत दस पुलिस कर्मी जख्मी हो गये थे.
 वहीं एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने मृतक कंसी निवासी विनोदानंद चौधरी की पत्नी संगीता देवी एवं मां चन्द्रकला देवी से विनोदानंद चौधरी की हुई हत्या मामले की जानकारी ली. उसका शव दो मई को क्षत-विक्षत स्थिति में कुवंरपट्टी से कमरौली जाने वाली सड़क पर मोड़ के निकट मिला था. फिर वे सढवाड़ा पंचायत के अरैला टोला पर दुष्कर्म करने के प्रयास मामले के आरोपित बैजनाथ यादव की पत्नी एवं पीड़िता के पति विनोद राम से मामले के बारे में आवश्यक जानकारी ली.
Share

Leave a Reply