Home मुख्य बन्द घर से लाखों की चोरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 29, 2017

बन्द घर से लाखों की चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर मोहल्ला में एक बंद घर से चोरों ने लाखों रुपये का समान उड़ा लिया। सेवानिवृत बैंक अधिकारी एनके मिश्रा व उनके किराएदार विकास प्रसाद के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। श्री मिश्रा अपने परिवार के साथ फिलहाल कोलकाता में रह रहे हैं। जबकि, किराएदार श्री प्रसाद 26 जून को अपने परिवार के साथ गांव गए थे। 28 जून को जब वे वापस हुए तो मेन गेट खुला व ताला टूटा हुआ पाया। परिसर के अंदर लगा ताला भी गायब था। घर के भीतर सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने तीन कमरे का ताला काट कर सभी लोहे के आलमिरा, बक्सा, दिवान आदि के ताला को तोड़ कर सारा सामान यत्र-तत्र फेंक दिया था। आलमिरा से चोरों ने जेवरात, कैमरा, नगद राशि सहित कई सामान चोरी कर ली थी। श्री प्रसाद ने बताया कि मकान मालिक के कमरे से कौन-कौन सामान की चोरी हुई है यह कहना मुश्किल है। हालांकि, घटना की जानकारी उन्हें फोन से दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष आरके शर्मा के निर्देश पर कोतवाली ओपी प्रभारी महेश्वर मिश्रा व सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने पहुंचकर जांच की। दोनों अधिकारी ने हर कमरे की फोटोग्राफी करने के बाद चोरी हुए सामान के विषय में जानकारी ली। अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि चोर सड़क की ओर से चाहरदिवारी फांद कर प्रवेश किए थे। चाहरदिवारी के पास एक ईंट भी टूटा पाया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि 27 जून की सुबह चार बजे में दो युवकों को परिसर के अंदर टहलते हुए देखा गया था। लेकिन, उन लोगों को चोरी की घटना का अभास तक नहीं हुआ। थानाध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। मालूम हो कि मोहल्ला के अंदर दो माह के अंदर चोरी की यह तीसरी घटना है।

Share

Leave a Reply