
जाले: मत्स्यजीवी सहयोग समिति चुनाव में हंगामा एवं लाठीचार्ज, पांच गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
जाले : मत्स्यजीवी सहयोग समिति के लिए प्रखण्ड कार्यालय परिसर में आहूत पांच मतदान केंद्रों पर मतदाताओ को डराने धमकाने एवं उधम मचाने व मतदान में गड़बड़ी फैलाने के आरोप में थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने आधादर्जन लोगो को हिरासत में लिया है. अहले सुबह 5 बजे से प्रखण्ड कार्यालय के सामने उमीदवारों ने अपने अपने वोटरों को बेलौरो, स्कार्पियो, टेम्पो, बाइक आदि से प्रखण्ड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचाया जाने लगा मात्र 2886 मतदाता द्वारा मतो का प्रयोग किया जाना है, परन्तु दस हजार से अधिक लोगो की भीड़ प्रखण्ड कार्यालय के सामने देखी जा रही थी।गाडियो का काफिला सड़क के दोनों ओर खरा किए जाने के कारण दरभंगा जाले पथ में सडक जाम की समस्या उतपन्न हो गई है. कुछ उत्साही तत्वो ने बोगस मतदान, कराने की कोशिश किया, लेकिन बीडीओ व थानाध्यक्ष ने त्वरित सज्ञान लेते हुए ऐसे लोगो को खदेड़ दिया गया, वही कुछ बड़बोला नेताओ को हिरासत में लिया गया है. जिसमें नगरडीह गांव के उपेंद्र साहनी, मलिकपुर के रामबृक्ष सहनी, अहियारी रहीटोला के सुरेंद्र सहनी, खजुरवारा के रेबि साहनी एवं पौनी के बाबुलाल महतो को हिरासत में लिया गया है.
हलाँकि एक नेत्री का आरोप था कि बीडीओ साहिबा शुरू से ही प्रत्याशी विशेष के पक्षधर के रूप में काम कर रही थी और बोगस लोगो द्वारा वोटिंग कराये जाने के वाबजूद रोक नही रह थी।

