
12 सूत्री मांगों को लेकर माकपा का धारणा एवं प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: माकपा ने अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर दरभंगा समाहरणालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. जिसमें बड़ी तादात में किसान, मजदूरों ने हिस्सा लिया. पोले मैदान में हुए सभा को संबोधित करते हुए माकपा नेता विजयकांत ठाकुर ने कहा कि राशन कार्ड में 40 फीसदी की नाजायज कटौती बंद की जाय. पूरे परिवार को राशन आपूर्ति की व्यवस्था की जाय. सामाजिक सुरक्षा के 21 मातक की बकाया राशि का जल्द भुगतान किया जाय. वहीं मनरेगा में आवंटन बढ़ाकर सभी काम के इच्छुक जॉवधारी को काम दिया जाय. वहीं सभा को ललन चौधरी, अविनाश कुमार ठाकुर, सुधीरकांत मिश्र ने संबोधित करते हुए मांग किया कि मब्बी गेहुमी के इंदिरा आवास वालों को अतिक्रमणकारी नहीं माना जाय. बाद बस्ती बलात्कारी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाय. इस मौके पर बाबूसाहेब झा, ललितेश्वर पासवान, दिलीप भगत, गोपाल ठाकुर, रामानुज यादव, दिनेश झा, नथुनी झा, महेश पूर्वे, रामसागर पासवान आदि ने भी अपने विचार रखे. वहीं अध्यक्षता श्याम भारती ने किया.

