
हाविभौआर में बीती रात गाँव में ही शादी में गये परिवार के घर चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहेड़ा थाना के चर्चित गाँव हाविभौआर में बीती रात चोरों ने शादी में गये परिवार के घर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। हाविभौआर निवासी सुशिल झा के पुत्र रणधीर झा ने बताया कि बीती रात गाँव में ही उनके ममेरे भाई विमल ठाकुर के यहां शादी में पूरा परिवार गया था। सभी रात में वहीँ रह गए पर श्री झा करीब एक बजे रात में घर आये और छत पर सो गए। बरात से आने की वजह से थके हुए थे। उन्हें अंदाजा लगता है कि घटना दो से तीन बजे के बीच हुई है। जब सुबह में वे नीचे आये तो ताला टूटा और सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना देने केलिए बहेड़ा थाना को फोन किया पर थाना द्वारा रिसीव या कॉल बैक नही आने के बाद तुरन्त इसकी सूचना बेनीपुर डीएसपी को दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आयी।
श्री झा ने बताया कि करीब तीन लाख के सामान और जेवर आदि के चोरी होने का अनुमान है। उनके मुताबिक चोर आसपास का ही हो सकता है जिसे उनके परिवार के शादी में होने की जानकारी थी। यदि पुलिस ततपरता से डॉग स्क्वायड एवं फरेंसिक टीम द्वारा जांच कराये तो चोर पकड़ में आ सकता है।

