
16 कार्टून विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गुरुवार की देर रात गोपनीय सूचना के आधार पर हायाघाट थानाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान व बिशनपुर थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने संयुक्त रूप से थानाक्षेत्र के नेयाम चौक स्थित एक मोटरसाइकिल (बीआर 31 एम 5251) सवार पूर्वी टोला उचौली के कैलाश राय को रोककर जब उसके मोटरसाईकिल की डिक्की की तलाशी ली तो डिक्की से 375 एमएल की तीन विदेशी शराब रॉयल स्टैग की बोतलें बरामद की। इधर थानाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने बताया कि शराब के साथ पकड़े गए कैलाश राय की निशानदेही पर उसके घर के दरवाजे के पीछे छापेमारी की गई। जहां झाड़ी में रखी गई 16 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि उक्त सभी कार्टन में कुल 384 रॉयल स्टैग विदेशी शराब की बोतलें हैं। उन्होंने बताया कि बरामद शराब दिल्ली निर्मित हरियाणा मार्का की है। इस संबंध में शुक्रवार को हायाघाट थाने पर एएसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि अवैध शराब कारोबारी कैलाश राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी बाइक जब्त कर ली गई है।कैलाश राय शराब के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। छापेमारी में हायाघाट थाना के एएसआई शंभू प्रसाद ठाकुर भी शामिल थे।

