
कर्मचारियों की दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल सम्पन्न। Voice of Darbhanga

दरभंगा’: कर्मचारियों की दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के अंतिम दिन पूरे जिले के सरकारी कार्यालय में सरकारी कामकाज लगभग ठप रहा । समाहरणायल स्थित धरनास्थल पर लगभग सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने दिन के 10 बजे आकर धरना पर बैठ गया। निबधन कार्यालय का कार्य भी पूर्ण रूप से ठप रहा। यह हड़ताल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट एवं अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ्ज्ञ के संयुक्त आह्वान पर हुआ जिनका नेतृत्व नेता द्वय योगेन्द्र राम एवं फूल कुमार झा ने किय। सभा का आयोजन गोपाल नारायण झा एवं संतोष पासवान गुड्डू की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। बैठक में 13 सूत्री मांगों में मुख्य मांगें यथा अनुबंध, ठेका व प्रोत्साहन राशि पर काम करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने, सातवें वेतन आयोग की सिफारिश में संशोधन कर वास्तविक लाभ देने आदि शामिल हैं। धरना के बाद कर्मचारियों का एक विशाल जुलूस धरना स्थल से निकला। जो विभिन्न सरकारी कार्यालयों का भ्रमण करते हुई पुन: धरना स्थल पर इकट्ठा हुआ। सभा को विनोद भारती, रंजना झा, प्रतिभा कुमारी, रूपम सिंह, मीना कुमारी, अजय कुमार अनल, राजेश कुमार, मुकुंद कुमार आदि ने संबोधित किया एवं हड़ताल को पूर्ण सफल बनाने के लिए कर्मचारियों को साधुवाद दिया।

