Home मुख्य तीन जुलाई से जिले के पाँच केंद्रों पर शुरू होगी इंटर कंपार्टमेंटल की परीक्षा। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 30, 2017

तीन जुलाई से जिले के पाँच केंद्रों पर शुरू होगी इंटर कंपार्टमेंटल की परीक्षा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: इंटरमीडिएट के आ‌र्ट्स, साइंस और कॉमर्स की कंपार्टमेंटल परीक्षा 3 जुलाई से जिले के पांच केंद्रों पर होगी। तीनों स्ट्रीम में 5 हजार छात्र छात्राओं के लिए शहर के अलावा बेनीपुर तथा बिरौल अनुमंडल मुख्यालय में परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। डीईओ डॉक्टर सुधीर कुमार झा ने शुक्रवार को बताया कि शहर में एमएल एकेडमी, जिला स्कूल व राज हाईस्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बिरौल अनुमंडल में सुपौल मध्य विद्यालय तथा बेनीपुर अनुमंडल में मध्य विद्यालय हनुमान नगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शहर के तीनों स्कूलों के प्राचार्यों को ही केंद्राधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है तो बिरौल एवं बेनीपुर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को केंद्राधीक्षक नियुक्त किया गया है।

Share

Leave a Reply