Home मुख्य सर्जना निखार शिविर में शामिल छात्राओं ने दी परीक्षा। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 30, 2017

सर्जना निखार शिविर में शामिल छात्राओं ने दी परीक्षा। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दरभंगा नगर इकाई की ओर से आयोजित सर्जना निखार शिविर के पूरे महीने भर के वर्ग संचालन के बाद शुक्रवार को सभी प्रतिभागियों के अपने-अपने विषय के अनुसार परीक्षा दी। इस परीक्षा में 302 छात्राएं शामिल हुईं। इस परीक्षा में सभी विषयों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा। इस परीक्षा के संचालन में ब्यूटीशियन की प्रशिक्षिका दोयल मोना, योगा के प्रशिक्षक रामविनोद ठाकुर, प्रकाश झा, महाविद्यालय के गृहविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. कन्हैया चौधरी एवं अभाविप के विवि प्रमुख विमलेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम के समापन समारोह को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता छात्रा नगर विस्तारक सह कार्यक्रम प्रमुख प्रियदर्शनी सिंह ने की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का समापन 2 जुलाई को एमआरएम कॉलेज में दिन के 10 बजे से किया जाएगा।समापन समारोह के मुख्य अतिथि लनामिविवि के कुलपति प्रो0 सुरेंद्र कुमार सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि कासदसंविवि के कुलपति प्रो. सर्वनारायण झा होंगे। समापन समारोह की अध्यक्षत एमआरएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विद्यानाथ झा करेंगे। कार्यक्रम सह प्रमुख रीमा कुमारी ने कहा कि इस कार्यक्रम में लगे हुए सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं मीडिया बंधुओं को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में नगर छात्रा प्रमुख साध्वी सिंह, सीमा झा, श्वेता झा, दिव्या कुमारी, किरण शर्मा, शिवानी कुमारी, भार्गवी, विनीता कुमारी, निधि कुमारी उपस्थित थीं।

Share

Leave a Reply