Home मुख्य मैथिलि गीतों के संग्रह दहेज मुक्तामणि का लोकार्पण। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 30, 2017

मैथिलि गीतों के संग्रह दहेज मुक्तामणि का लोकार्पण। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: मैथिली के गीतकार और चुनाव आयोग के ऑइकान मणिकांत झा द्वारा लिखित दहेज विरोधी मैथिली गीतों के संग्रह दहेज मुक्तामणि का लोकार्पण महाराज महेश ठाकुर महाविद्यालय के सभागार मे समारोह पूर्वक हुआ । जिसकी अध्यक्षता दरभंगा नगर निगम की महापौर बैजंती खेड़िया ने किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश खेड़िया , बैद्यनाथ चौधरी , हीराकुमार झा , डा नुतन राय , आशा देवी , डा सुष्मा झा सहित कई गण्यमान लोगों उपस्थित थे। मणिशृंखला के ग्यारहवें पुस्तक के लोकार्पणके अवसर पर दरभंगा नगर निगम की महापौर बैजंती खेड़िया ने कहा कि दहेज दानव हमारे समाज मे विकराल रुप धारण कर लिया है जिसको भगाने का जिम्मा हम महिलाओं को लेना होगा ।  उन्होने  मंच और सभागार मे उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम संकल्प लें कि अपने संतान का विवाह बिना किसी प्रकार के लेन देन के करेंगे ।

वही गीतकार मणिकांत झा ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है । समाज मे ज्वलंत समस्या को समाज के समक्ष प्रस्तुत करना ही साहित्यकार का दायित्व है। साथ ही उन्होने कहा कि हमे सरकार के सहयोग से इस कुरीति को खदेर देना है जिसमे प्रस्तुत पुस्तक काफी सहायक सिद्ध होगी । वही महात्मा गाँधी शिक्षण संस्थान द्वारा इस प्रकाशित पुस्तक के लोकार्पण समारोह मे उपस्थित सभी लोगों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया ।

Share

Leave a Reply