Home मुख्य केंद्रीय विद्यालय का छात्र लापता, परिजनों ने पुलिस से लगायी गुहार। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 30, 2017

केंद्रीय विद्यालय का छात्र लापता, परिजनों ने पुलिस से लगायी गुहार। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: दरभंगा केंद्रीय विद्यालय में अपनी पढ़ाई कर रहा छात्र धर्मेंद्र मंडल 29 जून से लापता है । दरसल धर्मेंद्र मंडल दरभंगा केंद्रीय विद्यालय में 7 वी कक्षा का छात्र है और 29 जून को अपने घर से स्कूल के लिए गया , लेकिन जब देर शाम तक वह घर लौट कर नही आया तो परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू की ।

धर्मेंद्र अपने बड़े भाई के साथ सुन्दरपुर मुहल्ले में किराए मकान में रह कर पढ़ाई कर रहा था । धर्मेंद्र मधुबनी जिला के अंधरामठ थाना क्षेत्र के नरेन्द्रपुर गांव का रहने वाला है । धर्मेंद्र की लापता की खबर सुनकर पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है । वही जब धर्मेंद्र का किसी प्रकार का पता नही चला तो उसके भाई ने विश्वविद्यालय थाना में लापता का शिकायत दर्ज कराया है ।

Share

Leave a Reply