
चार बैलेट बढ़ने से अफरातफरी, आनन फानन में कराया गया रिकॉउंटिंग। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मछुआ सोसाइटी चुनाव की मतगणना के दौरान बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक उम्मीदवार ने चार मतपत्र बढ़ जाने की लिखित शिकायत दी। इसके बाद अफरातफरी का माहौल हो गया और बीडीओ अविनाश कुमार ने आनन फानन में रिकॉउंटिंग का आदेश दिया।
बीडीओ अविनाश कुमार ने देर शाम बताया कि शिकायतकर्ता राम अशीष मुखिया संतुष्ट हो गए और विजेताओं को सर्टिफिकेट दे दिया गया है.
गड़बड़ी के बारे में श्री कुमार ने स्पष्ट करते हुए बताया कि दरअसल मतपत्रों की गिनती के बाद संख्या की इंट्री करने वाले ने गलत संख्या लिख दी. इससे ४ मतपत्र अधिक हो जाने की बात सामने आई. हर तरह से जांच करने के बाद शिकायत कर्त्ता की आशंका निर्मूल साबित हुई. संतुष्टि के लिए रिकाउंटिंग कराई गई.
चुनाव नतीजों के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए महेश मुखिया को 549 मत मिले और उन्हें विजेता घोषित किया गया. 537 मत पाकर रूबी राज मंत्री चुनी गई. कुल 1600 वोटर्स थे जबकि 882 वोटर्स ने मत डाले.

