
गौरक्षा का दिखावा करने वाली भाजपा सरकार बूचड़खानों को दे रही करोड़ो की सब्सिडी: इक़बाल अंसारी! Voice of Darbhanga

दरभंगा: जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ दरभंगा के जिलाध्यक्ष इक़बाल अंसारी ने प्रेस-कांफ्रेस कर भारत सरकार के बीफ सम्बन्धी दोहरी नीति पर जबरदस्त वार करते हुए आरटीआई से प्राप्त पेपरों को दिखाते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने देश को गृहयुद्ध के तरफ लाकर खड़ा कर दिया है। आज देश भर में असुरक्षा का माहौल बन चुका है। दलितों, महादलितों और अल्पसंख्यंको को बीजेपी समर्थको का जुल्म और हत्या सरकार के सह से गौरक्षा के नाम पर किया जा चुका है और किया जा रहा है। निर्दोष अल्पसंख्यको का देशभर में जिस बीफ के नाम पर निर्मम हत्याए गौरक्षा और बीफ के नाम पर हो रहा है, वही इसी बीजेपी की केंद्र सरकार बूचड़खानों को बढ़ावा देने के लिए करोड़ो रूपये सब्सिडी के रूप में दे रही है। केंद्रीय खाध प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय से जब सूचना के अधिकार के अंतर्गत पूछा कि देश मे बूचड़खानों को बंद करने के लिए सरकार ने क्या कुछ कदम उठाए है तो वही जवाब सरकार का दोमुंहा चेहरा उजागर करने वाला था। जवाब में बूचड़ खानों को बंद करने के तो नही बल्कि नए बूचड़ खाने खोलने और बूचड़खाना के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए सालाना अनुदान की राशि भी सरकार के द्वारा दिया जाता है जैसे तथ्यों के विषय मे जवाब मिला। RTI में जवाब मिला के (1) 2014-15 में 10.29 करोड़ रुपये बूचड़खानां के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के तरफ से अनुदान का राशि दिया गया। वही 2015-16 में अनुदान की राशि बढ़ कर के 27.4353 करोड़ रुपये अनुदानित राशि बूचड़खानों को दिया गया एवं 2016-17 में 30.981555 करोड़ रुपये अनुदान के रूप में मिली बूचड़ खानों को अनुदान मिला। मोदी जी के कार्यकाल 2014 से लेकर 2016-17 तक महज तीन वर्षों में कुल अनुदानित राशि को जोड़े तो बूचड़खानों को तीन वर्षों में 678,234,555 (Sixty Seven Crore, Eighty Two Lakhs, Thirty Four thousand, Five Hundred Fifty Five Rupees) सब्सिडी दी गई जिससे की बूचड़ खानों के कारोबार को बढ़ावा मिल सके। बीजेपी शासित राज्य झारखंड, गोवा, हरियाणा और NDA की सरकार आंध्रप्रदेश में भारी सब्सिडी बूचड़खानों पर दी गई इतना ही नही इसी सरकार ने 2014 में 25 नए बूचड़ खानों को खोलने के लिए नए सिरे से लाइसेंस भी दिए।
एकतरफ तो बीजेपी के नेता बीफ के नाम पर मासूम अल्पसंख्यको को मार रहे है, उनके घरो में आग लगा रहे है, उनके परिवारों को मार दिया जाता है तो वही इसी बीजेपी की झूठी हिंदुत्व का ढोंग करने वाली सरकार न सिर्फ बूचड़ खानों को सालाना करोड़ो रूपये अनुदान की राशि दे रही है जिससे कि इस कारोबार में बढ़ोतरी हो बल्कि नए बूचड़खानों को खोलने हेतु लाइसेंस दे रही है। मै पूछना चाहता हूँ इस ढोंगी हिंदुत्व के ठेकेदारों से जब आप बीफ के नाम पर ढोंग कर के मुस्लिम समाज को हिन्दू समाज से और हिन्दू समाज को मुस्लिम समाज से लड़वाते हो एक-दूसरे के दिलो में नफरत की बीज बोते हो बीफ के नाम पर तो क्या ये जो करोड़ो की सब्सिडी इस कारोबार को बढ़ावा देने के लिए जो दे रहे हो तो ये क्या है।
इस खुलासे के बाद बीजेपी के लोग पूरे देश मे हुए बीफ बवाल और हत्या की जिम्मेदारी खुद पर ले और देश से माफी मांगे के उनका हिंदुत्व और गौभक्ति दिखावा मात्र है असल मकसद तो एकदूसरे समुदाय से लड़वाकर राजनैतिक स्वार्थ साधना है। प्रधामंत्री और बीजेपी के कथनी और करनी में फर्क है वह इस सूचना के अधिकार से मिले सूचना से साबित हो गया है। प्रधानमंत्री इस बात का जवाब दे के उन्होंने देश के साथ इस तरह का धोखा क्यो किया।

