
अधूरी और पुरानी रिपोर्टों को दिखाकर आस्था को ठेस पहुँचाने से बाज आएं विपक्षी नेता: बालेन्दु झा Voice of Darbhanga

दरभंगा: जदयू नेता इकबाल अंसारी द्वारा भाजपा सरकार द्वारा गौरक्षा का दिखावा और बूचड़खानों को बढ़ावा देने केलिए करोडो के सब्सिडी का खुलासा आरटीआई के माध्यम से करने के बाद भाजपा के चर्चित युवा नेता बालेन्दु झा ने इकबाल अंसारी के उदभेदन को हास्यास्पद बताया और कहा कि पुरानी और अधूरी रिपोर्ट का इसतरह वर्तमान में चर्चा सिर्फ और सिर्फ हाल में शहर में हुए घटना को देखते हुए भावना भड़काने का प्रयास मात्र है। श्री झा ने वॉयस ऑफ़ दरभंगा से एक्सक्लुसिव बातचीत में कहा कि अधूरा ज्ञान बहुत खतरनाक होता है, इसलिए श्री अंसारी को कुछ भी बोलने से पहले मामले की पूरी जानकारी रखनी चाहिए। गौ हत्या सिर्फ अवैध बूचड़खानों में होता है। इसलिए यूपी में भाजपा सरकार बनते ही अवैध बूचड़खानों को बन्द करवाया गया है। जिस दिन बिहार में भाजपा की सरकार आयी, उस दिन बिहार में भी अवैध बूचड़खाने बन्द हो जाएंगे। किसी भी लायसेन्स प्राप्त बूचड़खाने में गौ हत्या की इजाजत नही है। इसलिए दुर्भावना से ग्रसित होकर धर्म विशेष के आस्था को आहत करने वाले बयानों से ऐसे नेताओं को बचना चाहिए। आधी सच्चाई दिखा कर लोगो को दिग्भ्रमित करना इनकी पुरानी आदत है। आज जीएसटी लागू होने का जश्न पूरा देश मना रहा और बिहार के मुख्यमंत्री भी इसका समर्थन कर रहे हैं। ऐसे ऐतिहासिक दिन में जीएसटी का चर्चा न करके भावना भड़काने वाले मुद्दे को उठाना इनकी कुंठित मानसिकता का स्पष्ट परिचायक है।
श्री झा ने कहा कि अभी शहर में हाल में हुई घटना के तुरन्त बाद इस तरह के बयानों का सीधा मतलब है कि ये भावनाओ को भड़का कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं। अतः प्रशासन को ऐसे तत्वों पर कारवाई करनी चाहिए। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि इसतरह के धार्मिक भावना को आहत करके समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले तत्व सुधर जाएँ। नही तो जनता जिस दिन जाग गयी, ऐसे उन्मादी नेताओं को सर छिपाने की जगह भी नही मिलेगी।

