Home मुख्य थाने से दस कदम की दूरी पर अवस्थित प्रखंड कार्यालय परिसर से मुखिया की बाइक चोरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 1, 2017

थाने से दस कदम की दूरी पर अवस्थित प्रखंड कार्यालय परिसर से मुखिया की बाइक चोरी। Voice of Darbhanga

बहादुरपुर : बहादुरपुर थाने से दस कदम की दूरी पर स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर से रविवार दिन के 2 बजे बहादुरपुर देकुली पंचायत के मुखिया नंदलाल ठाकुर की बीआर7एफ 8005 एसप्लेन्डर प्लस मोटरसाईकिल की चोरी हो गई. इस संबंध में श्री ठाकुर ने बताया कि एफआईआर दर्ज कराई गई है. लेकिन सैकड़ो लोगो के बीच से इस तरह गाड़ी का चोरी हो जाना कई सवाल खड़े करते है. एक तरफ थाने के दस कदम की दुरी पर चोरो का हौसला बुलंद होना स्थानीय पुलिस की कार्यसंस्कृती पर सवाल खड़े करते है. वही परिसर में एक भी सीसीटीवी कैमरा का नहीं होना नीतीश व मोदी के डीजीटल इण्डिया कार्यक्रम की पोल खोलने के लिए काफी है. मौके पर घटना की जानकारी लेने पहुंचे इनौस के जिला संयोजक गजेंद्र शर्मा और स्थानीय सरपंच श्री मोहन साह ने प्रखंड प्रशासन को इस बाबत जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि चारो तरफ से खुला परिसर चोरो के लिए चारागाह बन गया है वहीं एक तरफ प्रखंड कर्मी अपना वाहन ग्रील से घीरे बरामदे पर लगाकर सुरक्षित करते है वही विभिन्न कामो से कार्यालय पहुंचने वाले आम जन व जनप्रतिनिधी खुले में अपना वाहन लगाने को मजबूर है. उन्होने प्रखंड प्रशासन से अविलम्ब परिसर को धेरने, सीसीटीवी कैमरा लगाने, पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की है.

Share

Leave a Reply