
आॅपेरेशन के दौरान मरीज की मौत के बाद हंगामा, प्रशासन ने सील किया अस्पताल। Voice of Darbhanga

जाले : फर्जी अस्पताल खोलकर फर्जी चिकित्सक द्वारा एक व्यक्ति की आॅपरेशन के दौरान हुई मौत के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया।घटना स्थानीय शंकर चौक के निकट किराए के आलीशान मकान में फर्जी ढंग से चलरही शिवम सेवा संस्थान में बबासीर रोग का आॅपरेशन के दौरान सीमावर्ती सीतामढ़ी जिला के नानपुर थाना क्षेत्र के बोखरा गांव के स्व0 मो. मुस्लिम का 55 वर्षीय पुत्र मो0 मोनाजिर की मौत फर्जी डॉक्टर द्वारा आॅपरेशन के दौरान हो गई. उसका मौत होते ही अस्पताल के फर्जी चिकित्सक समेत सभी कर्मी अस्पताल छोर कर फरार गए. मृतक के परिजनों घण्टो चिकित्सक का इंतजार करते रहे लेकिन चिकित्सक एवं कर्मी नहीं देख उसने अपने मरीज को देख आॅपरेशन थिरेटर में देखा, जहाँ उसकी मौत हो चुकी थी।तब उनके परिजनों द्वारा हंगामा किया जाने लगा हो हल्ला सुनकर सैकड़ो लोगो की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष उमेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे एवं हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराते हुए, मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा दिया है. वही शुक्रवार को अंचलाधिकारी सह दण्डाधिकारी कैलाश चौधरी की उपस्थिति में थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने उक्त नर्सिंग होम को शील कर दिया है. बताया जाता है कि दवा ब्यबसाय में लगे कुछ लोगो, द्वारा फर्जी चिकित्सक को एमबीबीएस बता कर नामी डॉक्टर का बोर्ड लगाकर इस जानलेवा धंधा को किया जा रहा है. पुलिस ने उक्त नर्शिग अस्पताल के सामने से चिकित्सक का मारुति बैगनार कार जप्त कर लिया है. अस्पताल के सामने लगे चिकित्सक का साइनबोर्ड जिस साइनबोर्ड पर डॉक्टर बी0के0 गुप्ता एमबीबीएस एम0एस0 डॉक्टर एस0के0 चौधरी जेनरल फिजिसियन एन्ड सर्जन एवं डॉ0 एस0 खानम स्त्री रोग विशेषज्ञ का नाम लिखा बोर्ड जपत किया है. इस आलोक में मृतक का भतिजा रिजवान अहमद उर्फ गुलाब बाबू के फर्द बयान पर प्राथमिकी की कार्यवाई की जा रही है. बताते चले कि बीते वर्ष जाले अतरवेल पथ के दोघड़ा पुरानी बाजार के निकट फर्जी डॉक्टर दंपत्ति का बोर्ड लगाकर चिकित्सा करने बाले के विरुद्ध दरभंगा के मेडिकल अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक ने जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था. उक्त फर्जी अस्पताल को पुलिस ने शील कर कार्यवाई की थी।वही स्थानीय जाले एवं आस-पास के क्षेत्रों में फर्जी दर्जनों अस्पताल अवस्थित है.

