
प्रेम जाल में फांस कर लड़कियों को अपराध की दुनिया में धकेलने वाला शातिर धराया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को पकड़ा जो पहले किसी मजबूर लड़की को अपने प्यार के झांसे में फंसता या किसी मजबूर लड़की को हथियार के बल पर जबरदस्ती अपने कब्जे में उठा कर ले जाता , बल्कि उसका यौन शोषण भी करता था। कुछ दिनो तक उसे मारपीट के साथ डरा धमका कर अपने साथ रखता था और फिर बाद में अपराध की घटना में अपने साथ शामिल भी कर लेता था। लड़की को फांसने केलिए सोशल मीडिया का भी उपयोग करता था। एक बार अपराध की दुनिया मे कदम रखने के बाद लड़की इसके चुंगल में हमेशा के लिए फंस जाती थी। अपराधी लड़कियो का इस्तेमाल आपराधिक घटना के साथ साथ पुलिस से बचने के लिए किया करता था। अपराध करने और अपराध कर लौटने में लड़की इसके स्कार्पियो गाड़ी में बैठी होती ताकि अगर पुलिस रास्ते मे मिले तो उन्हें इन पर तनिक भी शक न हो और आसानी से पुलिस की आँख में धूल झोख फरार हो जाते थे। यही मूल मंत्र था पकड़े गए सहरसा के शातिर अपराधी भवेश का जो दरभंगा तो पहुच था आपराधिक घटना को अंजाम देने , लेकिन मौका मिलते ही उसके गैंग की पीड़ित लड़की नैना ने भाग कर पुलिस को अपनी पूरी दास्तान सुनाई बल्कि भवेश के खिलाफ थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही भवेश की गिरफ़्तारी की खबर सुनकर भवेश की प्रेमिका पूजा भी थाने पर पहुंच गयी और उसने भी भवेश के आपराधिक इतिहास को स्वीकारा है।
दरसल भवेश सहरसा जिला का रहने वाला है , जो हथियार के बल पर सड़क लूट की घटनाओ को अंजाम देने में माहिर है और इसके खिलाफ सहरसा जिला के विभिन थाने में लूट , डकैती , हत्या सहित दर्जनों मामला दर्ज है।पुलिस गिरफ्तार अपराधी से कई राज को उगलवाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के पूछताक्ष के क्रम में ही दो लड़कियां अब तक सामने आ चुकी है जो इनके झांसे की शिकार हो चुकी है। पुलिस और इन लड़कियों की मने तो अपराधी और भी की लड़कियों की संपर्क में है , जिसे अलग अलग समय में अपराध करने के समय में उन लड़कियों का इस्तेमाल भी करता है। पुलिस की मने तो अपराधी इतने निडर थे की इस से पहले गिरफ्तार करने गई पुलिस की ही जान लेने पर आमादा हो गया और अपने स्कार्पियो गाड़ी पर पुलिस के लटके होने के वावजूद कई मीटर तक उसे घसीटता रहा अंत मे पुलिस ने गाड़ी छोड़ कर अपनी जान बचाई । अब भवेश पुलिस की गिरफ्त में है और उसके आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे है और पुलिस भी मानती है की भवेश के कई प्रेमिका है और भवेश लड़कियों का इतेमाल आपराधिक घटनाओ के साथ साथ पकडे जाने के डर से पुलिस के आंख में धूल झोकने के लिए किया करता था।

