Home मुख्य लूटपाट व मारपीट के विरुद्ध थाना में दिया गया आवेदन। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 1, 2017

लूटपाट व मारपीट के विरुद्ध थाना में दिया गया आवेदन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी कसरोर गांव निवासी रेखा देवी (35) पति सत्तो मुखिया ने शनिवार को एक ही परिवार के 5 लोगों के विरुद्ध आवेदन दे कर करवाई करने की गुहार लगायी है। आवेदन में रेखा देवी ने बताया है कि 27 जून की रात 10 बजे उदय मुखिया, चमेली देवी, बेबी कुमारी, नीतू कुमारी एवं पंकज कुमार लाठी डंडे से घर में घुस कर मारपीट करने लगे और गले से सोने का मंगलसूत्र खिंच लिये। मारपीट में रेखा देवी के साथ दो बेटी काजल कुमारी एवं रंजन कुमारी भी घायल हुई जिसका उपचार पीएचसी घनश्यामपुर में करवाया गया। 

Share

Leave a Reply