Home मुख्य संदिग्ध अवस्था में नाबालिग लड़की की लाश मिलने से सनसनी। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 2, 2017

संदिग्ध अवस्था में नाबालिग लड़की की लाश मिलने से सनसनी। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: मनीगाछी के नेहरा ओपी अंतर्गत नेहरा गाँव के एक बगीचे से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। लाश को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरन्त इसकी सूचना दी। नेहरा ओपी अध्यक्ष रंजन कुमार ने दलबल के साथ लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए डीएमसीएच भेजवाया। श्री कुमार ने वॉयस ऑफ़ दरभंगा को बताया कि लड़की की पहचान नेहरा ओपी के जगदीशपुर गाँव निवासी बिन्दे सहनी के पुत्री सोनदाई कुमारी के रूप में हुई है। लड़की के गले में फाँसी का निशान है। इसे देख कर हत्या कर के लाश फेंके जाने की संभावना दिख रही है। पुलिस पूरी तत्परता से जांच में जुट गयी है। शीघ्र मामले की सच्चाई सामने आ जायेगी।

Share

Leave a Reply