
आगामी कार्यक्रम को लेकर जनाधिकार छात्र परिषद की बैठक आयोजित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार को स्थानीय समुदायिक भवन बेलवागंज लहेरियासराय, दरभंगा में जन अधिकार छात्र परिषद के विश्वविद्यालय एवं जिला इकाई दरभंगा का एक दिवसीय बैठक की आयोजन आगामी 7 जुलाई को छात्र परिषद का प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को लेकर किया गया। बैठक की अध्यक्षता छात्र परिषद के राधे कृष्ण बिहारी ने किया। जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन कुमार यादव के नेतृत्व में सुजीत कुमार यादव, अंकित कुमार, दीपक कुमार ,मनीष कुमार ,कुमार आदित्य ,अनुराग कुमार, मिथुन कुमार ,प्रदीप मंडल ,सोनू कुमार, आनंद कुमार ,पारस कुमार, अभिषेक कुमार ,शशि कुमार, सचिन सहनी, राहुल कुमार, किरतु कुमार ,कृष्ण नागवंशी एवं आलोक कुमार इत्यादि छात्र ने जन अधिकार छात्र परिषद में आस्था व्यक्त कर सदस्यता ग्रहण किया। विश्वविद्यालय अध्यक्ष दीपक झा ने कहा कि छात्र परिषद जन अधिकार पार्टी का रीढ है जो पार्टी को हरसंभव मजबूती प्रदान करेगी। प्रदेश महासचिव शुभम सिंह ने कहा कि लगातार छात्र परिषद में लोग गुणोत्तर श्रेणी में बढ़ रहे हैं ,पूरे बिहार के छात्र अपना राल मॉडल जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद पप्पू यादव जी को मानते हैं,उनके छात्रहीत के जागरूकता को देखते हुए छात्र ,छात्र परिषद में आस्था व्यक्त कर सदस्यता ग्रहण कर रहे है। छात्र नेता विजेंद्र मोहन यादव ने कहा कि माननीय सांसद पप्पू यादव हमेशा से छात्रों के भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं, और राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार के विरुद्ध छात्रहीत को लेकर सड़क से संसद तक आवाज उठाते रहे है।युवा शक्ति के जिला सचिव मुकेश बिहारी ने कहा कि पूरे बिहार में छात्र युवा का एकमात्र नेता पप्पू यादव जी हैं, और वह हमेशा बिहार के युवाओं के पीठ पर रहकर उसके हौसले बुलंद करने का काम करते हैं। धन्यवाद ज्ञापन जिला मीडिया प्रभारी केशव सिंह ने किया कार्यक्रम में अंबू झा, विश्वविद्यालय सचिव साईं कुमार निरुपम्, जिला कार्यकारी अध्यक्ष कुणाल वर्मा ,जाप के प्रदेश महासचिव प्रोफेसर गंगा प्रसाद यादव, युवा परिषद के प्रदेश महासचिव अभिनेश्वर प्रसाद बिहारी उर्फ पुतुन बिहारी, युवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह यादव, युवा शक्ति के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार पप्पू ,सुजीत कुमार झा, मुकेश यादव ,संतोष यादव ,बौआ झा, मनीषा साह,शशि शेखर यादव, नजीब खान ,मुन्ना खान ,छात्र परिषद के प्रदेश महासचिव डॉक्टर सुरेंद्र कुमार इत्यादि लोगों ने बैठक में शामिल हुए।

