
सामाजिक पहल करते हुए ग्राम कचहरी ने कराया प्रेमी जोड़े का निकाह। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपट्टी ग्राम कचहरी में रविवार को एक एतिहासिक फैसला सरपंच के द्वारा सुनाया गया है. इस फैसला में बहुआरा निवासी मो. सज्जाद के 18 वर्षीय पुत्री आफरीन खातुन एवं बरिओल गांव निबसी मो. मोख्तार के 20 वर्षीय पुत्र मो0 सलाउद्दीन को प्रेम प्रसंग मामले को लेकर दोनों को परिणय सूत्र में बांधते हुए निकाह करवाया. दोनो युगल जोड़ी दिनांक 29 जून 2017 को अपने अपने गांव से परिजनों को बताए बिना फरार हो गये था. इधर दोनों के परिजन अपने अपने बच्चे को खोज बिन में लगे थे कि आज रबिबार को सुबह 7- 8 बजे सुबह मधोपट्टी चौक के पास संदिग्ध स्थिती में मधोपट्टी कचहरी के सचिब प्रभा देवी के पति व सामाजिक कतकर्ता लक्ष्मण यादव ने देखा तो दोनों को पकड़ कर सरपंच रामदेव कहार के पास लाया. जहां सरपंच के पूछताछ में दोनो ने आप बीती सुनाते हुए एक-दूसरे से प्रेम प्रसंग की बात कबूल किया फिर सरपंच ने दोनों के परिजनो को घटना की जानकारी देते हुए मधोपट्टी ग्राम कचहरी में बुलाया. दोनो के परिजन पहुँच कर स्थिति का नजारा देख लड़के परिजन लड़का को छोड़ चले गए. फिर क्या था लड़का ने अपने बल पर शादी कर लड़की को ताउम्र रखने की बात कही तो सरपंच ने लड़का लड़की को बालिग़ देखते हुए दोनो के फरमान सुनाया. इस मौके पर लड़की की मां परवीना खातुन, पिता सज्जाद, हरिहरपुर पश्चिमी सरपंच पती मो0 जूही नददाफ, अली असगर, रजि अहमद आदि क्षेत्र के कई लोग मौजूद थे. लड़का लड़की के साथ लड़की के परिजन को कोई मौलबी व ग्रामीण नही करा रहा था. निकाह सब से पहले तो गांव के ही मौलाना ने मुस्लिम रीति के खिलाफ निकाह का बहाना बताकर टाल दिया. इसके बाद प्राथमिक मध्य विद्यालय सुंदरपुर के इमाम सहजाद ने हामी भरा और फिर शादी हुआ।

