Home मुख्य एमएसयू का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 2, 2017

एमएसयू का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित। Voice of Darbhanga

 दरभंगा: केवटी प्रखंड एमएसयू के तत्वावधान  रविवार को रामजुलूम उच्च विद्यालय केवटी वनबाड़ी में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय छात्र सम्मेलन का आयोजन अध्यक्ष सरोज यादव की अध्यक्षता व प्रियरंजन झा के संचालन में किया गया है. इसे संबोधित करते राष्ट्रीय सचिव विद्याभूषण यादव ने कहा कि एमएसयू मिथिला व  छात्र के विकास से जुड़ा एक गैर राजनीतिक छात्र संगठन है. उन्होंने संगठन से जुड़ने तथा अपने वंचित अधिकार को लेकर संघर्ष का आह्वान किया. बिहार प्रभारी नीरज शेखर ने छात्रों से संगठित होकर विकास की मुख्य घारा से जुड़ने को कहा. कोषाध्यक्ष गोपाल चौधरी ने बंद पड़े रैयाम चीनी मिल को चालू करवाने की मांग को लेकर उग्र आंदोलन चलाने की बात कही. संगठन प्रभारी रंधीर झा ने मिथिला की दुर्दशा के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि को जिम्मेवार ठहराया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सरोज यादव ने की. जबकि संचालन प्रियरंजन झा ने किया. मौके पर अमित ठाकुर, विमल मैथिल,  सागर नवदिया, अंकित राय, नीतीश कश्यप, संतोष यादव समेत कई ने विचार रखे.

Share

Leave a Reply