
सड़क पर धान रोपाई कर ग्रामीणों ने जताया विरोध। Voice of Darbhanga

बेनीपुर : त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि ने सड़क के खास्ता हाल को देखते हुए सड़क पर ही धान की रोपाई कर अपना विरोध जताया. मामला तारडीह प्रखंड अंतर्गत कैथवार गांव के बिदेश्वरस्थान-घनश्यामपुर सड़क का है. आलम यह है कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढा में सड़क पहचान करना मुश्किल है. लगभग २२ किलो मीटर कि इस सड़क से उजान, लगमा, सकतपुर, शेरपुर- नारायण पुर-श्रीरामपुर, कैथवार, बिष्णुपुर, ककोढा, महिया, मछैता, ढेगहा, कुर्सो-नदियामी, जयदेहपट्टी समेत घनश्यामपुर तक के लोगो का आना जाना होता है. यहां के गड्ढे में बरसात के मौसम में कौन कहे पूरे वर्ष लोगे को कठिनाइयो का सामना करना परता है. कई बार लोग दुर्घटना ग्रस्त भी हो चुकें है. प्रदेश के वित्त मंत्री अब्दुल वाड़ी सिद्दीकी के अलीनगर विधान सभा क्षेत्र में आने वाले इस रास्ता को लेकर रविवार को तारडीह के जिलापरिषद क्षेत्र संख्या 12/2 के जिलापार्षद माधव झा के अगुवायी में दर्जनो ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप सड़क पर धान का रोपनी किया एवं अविलम्ब सड़क निर्माण नहीं होने एवं आठ दिन के अंदर गड्ढे को नहीं भरे जाने कि स्थिति में उग्रआंदोलन करने की चेतावनी दी है.

