
गरीब कल्याणकारी योजनाओं में धांधली के विरूद्ध होगा महाधरना: मणिकांत झा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान भाजपा मण्डल अध्यक्ष मणिकांत झा ने गरीब एवं कल्याणकारी योजनाओं में धांधली के कारण सही लोगो तक इसका लाभ नही पहुँच पाने के विरोध में प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में सोमवार को एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया है। श्री झा ने भाजपा परिवार के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि सोमवार को प्रखंड मुख्यालय पर होने वाले महाधरना कार्यक्रम में उपस्थित होकर धरना कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाये ताकि प्रखंड प्रशाशन को भाजपा के कार्यकर्ताओं की शक्ति का पता चल सके एबं गरीब कल्याणकारी योजनाओं का सही लाभ लाभुक को मिल सके।श्री झा ने बताया कि महाधरना पाँच सूत्री मांगों को लेकर किया जा रहा है।
पाँच सूत्री मुद्दे में प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा अवैध वसूली एवं नियम को ताक पर रखकर सेविका एवं सहायिका का चयन, मनरेगा योजना में लूट, ओ0 डी0 एफ0 के अनुदान राशि वितरण में धांधली, बिजली बिलों में अनियमितता आदि शामिल हैं।

