Home मुख्य अनुमण्डल के रजत जयंती की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 3, 2017

अनुमण्डल के रजत जयंती की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: जिले के बिरौल अनुमंडल के तीन दिवसीय रजत जयंती समारोह की शुरुआत स्वच्छता अभियान से किया गया है। स्वच्छता अभियान का उद्घाटन कुशेश्वरस्थान के विधायक शशिभूषण हजारी ने किया। रजत जयंती समारोह क्स समापन पांच जुलाई को होगा। इस मौके जदयू नेता जियाउर रहमान तारा, डा. नागेश्वर पंजियार, डीएसपी सुरेश कुमार, डीसीएलआर मो. अतहर, बिरौल बीडीओ रजत किशोर सिंह, सीओ सूरजकांत, पीओ शंभू भगत, सुपौल पंचायत के मुखिया शत्रुध्न सहनी, उछटी के मुखिया फुलो देवी, अब्दुल हयात, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण आचार्य सहित दर्जनों उपस्थित थे। अनुमंडल मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय, सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

Share

Leave a Reply