Home मुख्य उज्ज्वला योजना के गैस चूल्हे में घटिया रेगुलेटर के कारण लगी आग! Voice of Darbhanga
मुख्य - July 3, 2017

उज्ज्वला योजना के गैस चूल्हे में घटिया रेगुलेटर के कारण लगी आग! Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: मब्बी ओपी अंतर्गत शीशो पूर्वी में आज एक गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। पंचायत के मुखिया शमसे आलम ने वॉयस ऑफ़ दरभंगा को जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह भरत महतो के घर में गैस सिलेंडर में आग लग गयी जिससे अफरा तफरी मची। पर स्थानीयों लोगो की सहायता से तुरन्त काबू पा लिया गया। मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुँच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मब्बी ओपी प्रभारी गौतम कुमार ने भी पहुँच कर मामले की जानकारी ली। मुखिया श्री आलम ने बताया कि भरत महतो को यह गैस चुल्हा उज्ज्वला योजना के तहत मिला था जिसमे घटिया रेगुलेटर के कारण यह घटना घटी। परंतु तत्परता के कारण किसी जान माल का नुकसान नही हुआ।

Share

Leave a Reply